M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

कोतवाली के सामने बेखौफ युवकों ने कार में छलकाए जाम, वायरल वीडियो , मचा हड़कंप

कोतवाली के सामने बेखौफ युवकों ने कार में छलकाए जाम, वायरल वीडियो , मचा हड़कंप

हापुड़ ।

थाना हापुड़ क्षेत्र में तहसील चौपला के पास स्थित कोतवाली के मुख्य गेट के ठीक सामने कार में सवार दो युवकों ने बेखौफ होकर शराब पी। पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

करीब 40 सेकंड के वीडियो में साफ दिख रहा है कि काले रंग की कार कोतवाली गेट के ठीक सामने खड़ी है। कार के अंदर बैठे दो युवक शराब की बोतल से गिलास भर रहे हैं और खुलेआम जाम छलका रहे हैं। वीडियो में दोनों युवक बिना किसी डर के बातचीत करते हुए शराब पीते नजर आ रहे हैं। घटना का राहगीर ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वायरल वीडियो के बाद लोगों का कहना है कि जब पुलिस के सबसे मजबूत गढ़ के सामने ही कानून तोड़ा जा रहा है तो आम सड़कों और मोहल्लों में सुरक्षा की उम्मीद कैसे की जाए। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर पुलिस की गश्त और सतर्कता पर सवाल खड़े किए हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद हापुड़ पुलिस हरकत में आ गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि वीडियो का संज्ञान ले लिया गया है। सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज के जरिए कार का नंबर ट्रेस किया जा रहा है। वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

क्या कहता है कानून

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने पर आबकारी अधिनियम की धारा 68 के तहत 5000 रुपये तक जुर्माना या 3 महीने तक की जेल हो सकती है। साथ ही कार में शराब पीने पर एमवी एक्ट के तहत ड्राइविंग लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page