M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

कांवडिय़ों को हरिद्वार ले जाने को लगाई जायेगी 60 बसें:एआरएम

कांवडिय़ों को हरिद्वार ले जाने को लगाई जायेगी 60 बसें:एआरएम

हापुड़
हरिद्वार से गंगा जल लेने जाने वाले शिव भक्तों की डग्गामार वाहनों का सहारा नहीं लेना पड़े,इसके लिए उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग के कमाऊ (हापुड़) डिपो ने 60 अतिरिक्त बसें चलाई जायेगी। इसके अलावा डिपो में कांवडियों के लिए हेल्प डेस्क,पेयजल व कूलर की व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा कावंड मार्गों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। साथ ही निर्देशित किया,कि कांवड यात्रा से सम्बंधित तैयारियों में कोई कोताही नहीं बरती जायें।
आगामी 30 जुलाई से श्रावण मास शुरू होते ही कांवड यात्रा का भी शुभारंभ हो जायेगी। आगामी 10 अगस्त को श्रावण की शिवरात्रि पर्व को मनाया जायेगा। जिसे ध्यानार्थ रखते हुए कांवडिय़ां महाशिवरात्रि पर्व भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए गंगा जल लेने बम भोले बम के जयकारों के साथ बसों द्वारा हरिद्वार के लिए रवाना होगे।
कांवड यात्रा के दौरान कांवडियों को डग्गामार वाहनों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। कांवडिय़ों को हरिद्वार जाने के लिए किसी प्रकार की परेशानी या डग्गामार वाहनों का सहारा नहीं लेने पड़े इसके लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के कमाऊ डिपो ने हरिद्वार के अतिरिक्त रोडवेज बसें चलाई जायेगी। आने वाले दिनों में पापड़ नगरी बोल बम के जयकारों से गुंजयमान होने लगेंगे।
—————————-
कांवडियों के लिए लगाई जायेगी 60 बसे
रोडवेज के क्षेत्रीय सहायक प्रबन्धक लक्ष्मण सिंह ने बताया कि कांवडियों को हरिद्वार ले जाने के लिए हापुड़ डिपो की 60 बसें लगाई जायेगी। जिससे शिवभक्तों को हरिद्वार जाने के लिए डग्गामार वाहनों का सहारा नहीं लेना पड़े। उन्होंने कहा कि शिवभक्तों की संख्या में बढऩे होने पर रोडवेज बसों की संख्या भी बढ़ाई जायेगी।
————————-
कमाऊ डिपो में हेल्प डेस्क शुरू की
एआरएम ने बताया कि हापुड़ डिपो में कांवडियों के लिए पेयजल,बैठने के लिए बैंच व गर्मी से राहत दिलाने के लिए दो बड़े कूलर लगाये गये है। इसके अलावा डिपो में हेल्प डेस्क भी शुरू की गयी है।
—————————-
डीएम एसपी द्वारा किया गया निरीक्षण
जिलाधिकारी कविता मीना व पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ जनपद में कांवड मार्गों का भ्रमण करते हुए तैयारियों,सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है।
———————-
ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी
पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि जिले में कांवड यात्रा के मद्देनजर विभिन्न स्थानों पर 300  सीसीटीवी कैमरे लगाये गये है। जनपद को जोन 5,सेक्टर 17 व 42 सब सेक्टर में विभावित कर वहां पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की डयूटी लगाई गयी है। कांवड यात्रा के ध्यानार्थ रखते हुए कोई कोताही नहीं बरती जा रही है।
—–
जिले में 35 अस्थाई पुलिस पिकेट लगाई
एसपी ने बताया कि कांवड यात्रा को दृष्टिïगत रखते हुए जिले में 35 अस्थाई पुलिस पिकेट,5 बैरियर,एक अस्थाई थाना ब्रजघाट व 21 अस्थाई पुलिस चौकियां भी बनाई गयी है। इसके अलावा 07 कंट्रोल रूम भी बनाये गये है।
—————-



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page