M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

अग्रवाल महासभा के चुनावस्थल को लेकर विवाद, एस एस वी डिग्री कालेज को छोड़कर अन्य किसी भी स्थान पर बने मतदान स्थल, रविवार को करवाएं जाएं चुनाव – चौकडायत ग्रुप , डीएम से की मांग

अग्रवाल महासभा के चुनावस्थल को लेकर विवाद, एस एस वी डिग्री कालेज को छोड़कर अन्य किसी भी स्थान पर बने मतदान स्थल, रविवार को करवाएं जाएं चुनाव – चौकडायत ग्रुप , डीएम से की मांग

हापुड़।अग्रवाल महासभा पंजीकृत हापुड़ के चुनाव को लेकर शनिवार को प्रधान पद के प्रत्याशी अतुल चौकडायत ने अपनी टीम के साथ डीएम से मिलकर चुनाव स्थल एसएसवी डिग्री कॉलेज हापुड़ को छोड़कर अन्य किसी स्थान में रखने व जल्द से जल्द रविवार को चुनाव कराए जाने की मांग की है।

उल्लेखनीय है कि अग्रवाल महासभा पंजीकृत हापुड़ की 2023-2026 प्रबंधन समिति के 24 मार्च 2026 को समाप्त हो चुका है, लेकिन समय पर चुनाव न होने से संस्था में गतिरोध बना हुआ है।

उपनिबंधक फर्म एवं सोसाइटीज मेरठ ने सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट 1860 की धारा 25(2) के तहत 30 मई 2026 को पूर्व कमेटी को कालातीत घोषित कर दिया था। साथ ही जिला कृषि अधिकारी हापुड़ को चुनाव अधिकारी नियुक्त करते हुए एक माह में चुनाव कराने के निर्देश दिए थे।

अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अतुल चौकडायत ने आरोप लगाते हुए बताया कि
चुनाव अधिकारी जिला कृषि अधिकारी ने 22 जुलाई 2026 को पत्र जारी कर 28 जून 2026 को आर्य कन्या पाठशाला, स्वर्ग आश्रम रोड हापुड़ में मतदान कराने का कार्यक्रम घोषित किया था।लेकिन अब पूर्व कमेटी के पदाधिकारियों ने चुनाव की तिथि और मतदान स्थल को लेकर लगातार आपत्तियां दर्ज करानी शुरू कर दी हैं। उनका दबाव है कि मतदान स्थल पूर्व की भांति एसएसवी डिग्री कॉलेज हापुड़ में ही रखा जाए।

अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अतुल चौकसा, मंत्री पद के प्रत्याशी विमल गोयल और कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी शरद अग्रवाल ने जिलाधिकारी को पत्र देकर मांग की है कि चुनाव किसी भी रविवार को एसएसवी डिग्री कॉलेज को छोड़कर किसी अन्य मतदान स्थल पर जल्द कराया जाए।

पत्र में कहा गया है कि 2023-2026 का चुनाव एसएसवी डिग्री कॉलेज में हुआ था, उससे पहले का चुनाव श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज में हुआ था। 2025 में हापुड़ की श्री शिक्षा प्रसार समिति का चुनाव भी एसएसवी डिग्री कॉलेज में हुआ था, जिसके बाद कुछ सदस्यों ने उपनिबंधक मेरठ में अनियमितता की शिकायत की थी। इस पर रजिस्ट्रार ने संज्ञान लेकर जांच के लिए उपजिलाधिकारी हापुड़ को पत्र लिखा है, जो अभी लंबित है।

प्रत्याशियों ने कहा कि चुनाव में देरी से समाजहित में चल रही योजनाओं में बाधा आ रही है। इसलिए निष्पक्ष और शीघ्र चुनाव कराकर नई कमेटी का गठन किया जाए।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page