स्विमिंग पूल में नहा रहे युवक को सांप ने डंसा, जिंदा सांप को पकड़ अस्पताल पहुंचा पीड़ित, मेरठ रैफर

हापुड़।
थाना सिम्भावली क्षेत्र में स्विमिंग पूल में नहा रहे एक युवक को सांप ने डंस लिया, तो पीड़ित युवक सांप को डब्बे में बंद करके अस्पताल ले आया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया।
सिंभावली क्षेत्र के गांव रतुपुरा निवासी साजिद अली का जनपद मेरठ के गांव धौलड़ी रसूलपुर निवासी भांजा साजिद आया था। रविवार को वह गांव के पास बने स्विंग पुल पर नहा रहा था, तभी अचानक सांप ने उसके हाथ पर डस – लिया। सांप के डसने के बाद भी साजिद ने तत्परात दिखाते हुए सांप को पकड़ लिया। उसके बाद उसने उसको एक डिब्बे में बंद कर लिया। वहां मामले की जानकारी परिवार के लोगों को दी। उसके बाद वह गांव सिखेड़ा स्थितसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा और मामले की जानकारी चिकित्सक को दी। युवक के हाथ में सांप देखकर हर कोई हैरान हो गए। सांप के डसने कीजानकारी मिलते ही चिकित्सकों ने तत्काल प्राथमिक उपचार शुरू किया और युवक की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे मेरठ रेफर कर दिया।











