ATMS College of Education Menmoms
News

हापुड़ में खूंखार हुए कुत्ते, नेशनल हाईवे- 9 पर गोद में नौ माह की बेटी को लेकर बैठी महिला पर किया कुत्ते ने हमला कर मां बेटी को किया घायल, बच्चीं का कान खाया , लोगों ने पीट पीट कर भगाया, कुत्ते की मौत

हापुड़ में खूंखार हुए कुत्ते, नेशनल हाईवे- 9 पर गोद में नौ माह की बेटी को लेकर बैठी महिला पर किया कुत्ते ने हमला कर मां बेटी को किया घायल, बच्चीं का कान खाया , लोगों ने पीट पीट कर भगाया, कुत्ते की मौत

हापुड़।

थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के नेशनल हाईवे- 9 पर सड़क किनारे नौ माह की बच्चीं को लेकर बैठी महिला पर अचानक एक कुत्तें ने हमला कर मां के पैर में बुरी तरह से काट खाया और गोद से सड़क पर गिरी बच्चीं की गर्दन पर हमला कर उसका कान खा गया। गुस्सायें लोगों व परिजनों ने कुत्ते को डंडे से पीट पीटकर कुत्ते के चुंगल से मुक्त करवाया,बाद में कुत्ते की मौत का दावा किया। बच्चीं को दिल्ली रैफर कर दिया।

जानकारी के उनगर पालिका परिषद की उदासीनता के चलते हापुड़ में रोजाना कुत्तों का आंतक बढ़ता ही जा रहा है। हर गली ,मौहल्लें, कालोनी में कुत्ते आती जाती महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों को अपना निशाना बना रहे हैं। रोजाना 200 से 250 लोग रेबीज का इंजेक्शन लगवाने सरकारी अस्पताल पहुंच रहे हैं। हांलांकि नगर पालिका के ईओ ने जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की बात कही।

हापुड़ के नेशनल हाईवे- 9 पर कविनगर के बाहर देवनंदनी फ्लाईओवर के नीचे बंजर समुदाय के लोग रहते हैं। शुक्रवार को देर शाम आकाश की पत्नी सपना अपनी नौ माह की इनाया को लेकर बैठी थी, तभी एक कुत्ता उनके पास आकर बैठ गया।

परिजनों के अनुसार कुत्ते ने सपना का पैर पकड़ लिया और की जगह काट लिया। हड़बड़ी में खड़े होते समय गोद में लेटी इनाया हाथ से छूटकर सड़क पर जा गिरी, कुत्ते ने सपना का पैर छोड़ बच्ची की गर्दन दबोचने का प्रयास किया, परन्तु शोर सुनकर बच्चीं का कान खा गया।

घटना पर मौजूद परिजनों व लोगों ने बच्ची को छुड़ाने के लिए कुत्ते को लाठी डंडे से पीट पीट कर अधमरा कर दिया।

मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बच्चीं की रक्षा के लिए पीटे गए कुत्ते ने बाद में अपने प्राण त्याग दिए, परन्तु परिजनों ने कुत्ते की मौत से इंकार किया है। उनका कहना था कि बच्चीं को बचाने के लिए लोगों ने उसे डंडे से मारकर भगा दिया था। घायल मान बेटी को अस्पताल ले जाकर रैबीज का इंजेक्शन लगवाया गया और बच्ची को दिल्ली रैफर कर दिया गया।

हापुड़ नगर पालिका के ईओ संजय मिश्रा ने बताया कि
हापुड़ में अभी तक आवारा कुत्तों के लिए कोई भी शेल्टर होम नहीं है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की जानकारी मिली है। जैसे ही शासनादेश आता है, तुरंत ही आवारा कुत्तों के लिए शेल्टर होम बनाने की प्रक्रिया को शुरू कराया जाएगा।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page