M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
Astrology

आज का राशिफल 4 सितंबर 2023: तुला, मकर, कुंभ, मीन राशि स्वास्थ्य-सावधान

आज का राशिफल 4 सितंबर 2023: तुला, मकर, कुंभ, मीन राशि स्वास्थ्य-सावधान

मेष – व्यापारियों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। आज आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा। ससुराल पक्ष से भी आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी।

वृषभ- आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान और प्रतिष्ठा लेकर आएगा। जो जातक नौकरी कर रहे हैं उन्हें आज अपनी नौकरी में प्रगति देखने को मिल सकती है। आपको अपने माता-पिता के साथ किसी भी विवाद में पड़ने से बचना होगा, अन्यथा यह आपके रिश्ते में दरार पैदा कर सकता है।

मिथुन- आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता हो सकती है। आज आपके घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, जिसमें न चाहते हुए भी आपको पैसे खर्च करने पड़ेंगे।

कर्क- आज का दिन आपके लिए शुभ संपत्ति के संकेत दे रहा है। संतान पक्ष से आज आपको कोई हर्षवर्द्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। आज शाम के समय आपको घर में किसी सदस्य की शादी की खबर सुनने को मिल सकती है।



सिंह- आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को आने से रोकना होगा। आपको लाभ के कई मौके मिलेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों का दिल जीतने में सफल रहेंगे।



कन्या- आज का दिन आपके लिए सामान्य है। आज आपको कोई भी व्यावसायिक निर्णय सोच-समझकर लेना होगा, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतर रहेगा।



तुला- आज का दिन आप अपने परिवार के लिए कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं बनाने में बिताएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। आप अपने निकटतम मित्र की सलाह पर लंबे समय से लंबित कार्यों को पूरा करेंगे।



वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आप अपने पारिवारिक व्यवसाय के लिए किसी विशेषज्ञ से सलाह लेंगे। आज आपके परिवार में कोई कार्यक्रम हो सकता है. आज आप किसी सामाजिक समारोह में भी शामिल हो सकते हैं।



धनु- आज का दिन आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा. आज आपको व्यापार में कुछ नई योजनाएं मिलेंगी। आपको अपने व्यापार में लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मौज-मस्ती करेंगे।



मकर- आज आप व्यवसाय में नई योजनाएं बनाने में व्यस्त रहेंगे। आपको पहले अपने महत्वपूर्ण कार्य पूरे करने होंगे, उनके लिए समय निकालना होगा। विद्यार्थियों को अपने शिक्षक का सहयोग मिलेगा, जिससे उन्हें परीक्षा में सफलता मिलेगी।



कुम्भ- आज का दिन आपका परोपकार के कार्यों में व्यतीत होगा। आज आप अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए और खुद पर भी कुछ धन खर्च करेंगे। आज आपके कुछ रिश्तेदार आपकी प्रगति देखकर आपसे ईर्ष्या कर सकते हैं।

मीन- आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपको अपने व्यापार में मन मुताबिक मुनाफ़ा भी मिलेगा। आज आपको अपने मित्र की मदद से तरक्की मिल सकती है।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page