ATMS College of Education Menmoms
Astrology

राशिफल 17 अप्रैल : मेष राशि में सूर्य, बुध और शुक्र, वृश्चिक न शुरू करें नया काम, जानिए अन्य राशियों की स्थिति

ग्रहों की स्थिति – मेष राशि में सूर्य, बुध और शुक्र हैं। वृषभ राशि में चंद्रमा और राहु अभी भी विराजमान हैं। मिथुन राशि में मंगल, वृश्चिक राशि में केतु, मकर राशि में शनि और कुंभ राशि में गुरु का गोचर चल रहा है।

राशिफल-
मेष –
ओजस्‍वी-तेजस्‍वी बने रहेंगे आप। हर तरह से ग्रहों की स्थिति अच्‍छी होती जा रही है। बस आज के दिन कुटुम्‍बजनों और रुपए-पैसे को लेकर कोई रिस्‍क न लें। बाकी व्‍यापारिक, प्रेम और स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति अच्‍छी है। मुख और नेत्र रोग से थोड़े परेशान हो सकते हैं। इस बात का जरूर ध्‍यान दें।

वृषभ – ऊर्जा का स्‍तर ऊपर-नीचे होता रहेगा। ध्‍यान दें। प्रेम में दूरी बनी रहेगी। व्‍यवसायिक स्थिति अच्‍छी चलती रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। कोई भी हरी वस्‍तु पास रखें।

मिथुन – साझेदारी में थोड़ी समस्‍या दिख रही है। अक्रामकता पर काबू रखें। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से सुधार की ओर है। प्रेम की स्थिति लाभप्रद है। व्‍यवसायिक स्थिति भी सही चलती रहेगी। लाल वस्‍तु का दान करें।

कर्क – स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। यात्रा में तकलीफ संभव है। आर्थिक मामले सुलझेंगे। प्रेम की स्थिति काफी बेहतर हो चुकी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चलते जा रहे हैं। काली वस्‍तु का दान करें।

सिंह – शासन-सत्‍ता पक्ष का कुछ सशर्त लाभ मिलेगा आपको। सीने में विकार की आशंका है। पिता के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। स्‍वयं का स्‍वास्‍थ्‍य भी प्रभावित दिख रहा है। व्‍यापार और प्रेम की स्थिति अच्‍छी दिख रही है। काली वस्‍तु का दान करें।

कन्‍या – भाग्‍य पर भरोसा न करें लेकिन जितना करेंगे उतना निश्चित मिलेगा आपको। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार है। प्रेम की स्थिति भी सही चल रही है। व्‍यवसायिक स्थिति भी ठीक है। लाल वस्‍तु का दान करें।

तुला – जोखिम बना हुआ है। किसी तरह का कोई रिस्‍क न लें। स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम की स्थ्‍िाति ठीक है। व्‍यापार धीरे-धीरे चलता रहेगा। भगवान शिव की अराधना करें।

वृश्चिक – अपने और जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। नए रोजगार की शुरुआत न करें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम की स्थिति अच्‍छी और व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी मध्‍यम समय है। काली वस्‍तु का दान करें।

धनु – विरोधी हावी होने की कोशिश करेंगे लेकिन कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। प्रेम की स्थिति सुधार की ओर है। व्‍यवसायिक स्थिति भी अच्‍छी चलती रहेगी। लाल वस्‍तु का पास रखें।

मकर – बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। महत्‍वपूर्ण निर्णय न लें। भावुकता पर काबू रखें। प्रेम में न उलझें। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक रहेगा लेकिन मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित हो सकता है। व्‍यापार ठीक-ठाक चलता रहेगा। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

कुंभ – घरेलू सुख बाधित है। मां के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। आपके भी सीने में विकार की आशंका है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम की स्थिति सुधार की ओर है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलते रहेंगे। काली वस्‍तु का दान करें।

मीन – ऊर्जा आपकी जाती-आती रहेगी। नाक-कान-गले में थोड़ी परेशानी हो सकती है। व्‍यापार आपका चलता रहेगा रुकावट के साथ। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम में बहुत बचाकर चलें। काली वस्‍तु का दान करें।

प्रस्‍तुति-
अजय कुमार सिंह
गोरख



Source link


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page