ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

जल निकासी ना होने से क्षुब्ध लोगों ने अपने घरों पर लगाए ‘मकान बिकाऊ’ के पोस्टर

, हापुड़।

जिलें में सिम्भावली क्षेत्र में लोगों ने जलनिकासी की व्यवस्था ना होने से क्षुब्ध होकर अपने घरों के बाहर मकान बिकाऊ के पोस्टर लगाए हैं।

जानकारी के अनुसार सिंभावली ब्लॉक के बक्सर गांव में जल निकासी व्यवस्था ठप होने से ग्रामीण परेशान हैं। गांव की गलियों और घरों तक गंदा पानी जमा होने से आवागमन बाधित हो गया है। इससे संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे के कारण जल निकासी व्यवस्था बाधित हुई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में ब्लॉक और तहसील स्तर पर कई बार शिकायतें की गई हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

ग्रामीण अजय कुमार ने बताया कि नए हाईवे के पास स्थित एक तालाब पर अतिक्रमण हो गया है। इस अतिक्रमण के कारण तालाब का क्षेत्रफल कम हो गया है और पानी की निकासी संभव नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि इसी परेशानी के चलते वे अपने मकान बेचने को मजबूर हैं।

एक अन्य ग्रामीण नरेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि उनका मोहल्ला एक ही समाज का होने के कारण ग्राम प्रधान और ब्लॉक के अधिकारी समस्या के समाधान में रुचि नहीं ले रहे हैं।

इस मौके पर सतीश, संदीप कुमार, सुभाष, सुरेंद्र कुमार और बचन सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप और स्थायी समाधान की मांग की है।

तहसीलदार राहुल चौधरी ने बताया कि तहसील और ब्लॉक प्रशासन मिलकर ग्रामीणों की समस्या को सुनेगा और उसका समाधान कराया जाएगा।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page