M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
Stock Market

मार्केट कैप: रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे अधिक फायदा, नुकसान में रहे एचडीएफसी बैंक और एसबीआई

सेंसेक्स की टॉप-10 में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (MCap) में बीते सप्ताह 1.94 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। इनमें से सबसे अधिक फायदे में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। वहीं दूसरी ओर एचडीएफसी बैंक और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के मार्केट कैप में गिरावट आई।  बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,305.33 अंक या 2.65 प्रतिशत के लाभ में रहा। 

रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 13.81 लाख करोड़ रुपये पर

सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 60,034.51 करोड़ रुपये बढ़कर 13,81,078.86 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार मूल्यांकन 41,040.98 करोड़ रुपये बढ़कर 11,12,304.75 करोड़ रुपये और कोटक महिंद्रा बैंक का 28,011.19 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 3,81,092.82 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।  हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 16,388.16 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 5,17,325.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

यह भी पढ़ें: 31 मार्च से पहले निपटा लें ये 7 काम, 1 अप्रैल से नहीं होंगे परेशान

इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन 27,114.19 करोड़ रुपये बढ़कर 5,60,601.26 करोड़ रुपये पर और आईसीआईसीआई बैंक का 8,424.22 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 4,21,503.09 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एचडीएफसी की बाजार हैसियत 1,038 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,58,556.73 करोड़ रुपये तथा बजाज फाइनेंस की 12,419.32 करोड़ रुपये बढ़कर 3,28,072.65 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। 

एचडीएफसी बैंक व एसबीआई की बाजार हैसियत घटी

इस रुख के उलट एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 2,590.08 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 8,42,962.45 करोड़ रुपये पर आ गया। एसबीआई की बाजार हैसियत 5,711.75 करोड़ रुपये घटकर 3,42,526.59 करोड़ रुपये रह गई।  शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई तथा बजाज फाइनेंस का स्थान रहा। 

 

Source by [author_name]

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page