ATMS College of Education Menmoms
News

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के बेटे भविष्य कंसल ने पहले ही प्रयास में सीए फाइनल के दोनों ग्रुप पास कर रोशन किया परिवार का नाम

भविष्य कंसल ने पहले ही प्रयास में सीए फाइनल के दोनों ग्रुप पास कर रोशन किया परिवार का नाम

हापुड़।

हापुड़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कंसल के पुत्र भविष्य कंसल ने पहले ही प्रयास में सीए फाइनल के दोनों ग्रुप पास कर सफलता हासिल की। जिससे परिवार में खुशी की लहर है।

भविष्य कंसल ने बताया कि उन्होंने 2019 में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी, जिसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से बी. कॉम पूरा किया। चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का उनका सपना पिता संजय कंसल, माता अलका कंसल, भाई उज्जवल कंसल और बहन मृगनयनी गर्ग की प्रेरणा से पूरा हुआ। भविष्य ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार के समर्थन और अपनी कड़ी मेहनत को दिया। उन्होंने कहा, “नियमित पढ़ाई और अनुशासन के साथ यह लक्ष्य हासिल करना संभव हुआ।

परिजनों ने भविष्य की इस उपलब्धि पर गर्व जताया। भविष्य कंसल के पिता हापुड़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कंसल ने कहा, “भविष्य की मेहनत और लगन ने हमें गौरवान्वित किया है। लोगों ने उनके पुत्र की शानदार सफलता पर बधाई दी है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page