50 किग्रा.मिल्क क्रीम,150 किग्रा.पनीर नष्टï कराया

50 किग्रा.मिल्क क्रीम,150 किग्रा.पनीर नष्टï कराया:चन्द्रशेखर
-खादय सुरक्षा अधिकारियों ने की छापामार कार्रवाई
-पनीर,मिश्रिम दूध,क्रीम,खोया सहित पांच नमूने भरकर जांच को भेजे
हापुड़।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की आयुक्त व जिलाधिकारी कविता मीना के निर्देश व सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय के नेतृत्व गठित खादय सुुरक्षा अधिकारियों की टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए पनीर,मिश्रिम दूध,क्रीम,खोया सहित पांच नमूने भरकर जांच को भेजे। साथ ही मौके पर 50 किग्रा.मिल्क क्रीम,150 किग्रा.पनीर नष्टï कराया गया।
सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय चन्द्रशेखर मिश्र ने बताया कि विभाग के अधिकारियों की गठित टीम में पंकज कुमार मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी,सोवेन्द्र सिंह पंघाल,विपिन कुमार सिंह,आर.पी.गुप्ता,सहरिश सादात, मोहित कुमार खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने ग्राम सदरपुर तहसील गढ़मुक्तेश्वर स्थित राधे श्याम डेयरी पर औचक छापा मारकर पनीर का एक नमूना,मिश्रित दूध के दो नमूने, क्रीम का एक नमूना, खोया का एक नमूना कुल 05 नमूने संग्रहित किये गये है। एवं अस्वच्छकर परिस्थितियों मे भण्डारित मिल्क क्रीम लगभग 50 किग्रा अनुमानित कीमत रूपये 16000 रुपये और 150 किग्रा पनीर अनुमानित कीमत रूपये 45000 रूपये नष्ट कराया गया है। साथ ही प्रतिष्ठान में पायी गयी कमियों को दूर करने के लिए सुधार सूचना नोटिस जारी किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि अधिकारियों द्वारा भरे गये नमूनों को जाँच के लिए प्रयोगशाला प्रेषित किया जा रहा है। जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी साथ ही उक्त अभियान निरन्तर चलता रहेगा। जनपद में मिलावटी खाद्य व पेय पदार्थ की बिक्री किसी भी कीमत पर नहीं होने दी जायेगी।
————-











