News
पेड़ से लटका मिला ड्राइवर का शव, गृहकलेश से आत्महत्या की आशंका

पेड़ से लटका मिला ड्राइवर का शव, गृहकलेश से आत्महत्या की आशंका
हापुड़ :
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के दोयमी रेलवे फाटक के पास शुक्रवार सुबह एक ड्राइवर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के गांव दोमयी निवासी विद्यानगर निवासी पंकज ड्राइवर था। पंकज गाड़ी चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। शुक्रवार सुबह दोयमी रेलवे फाटक के पास एक पेड़ से पंकज का शव लटका देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर थाना हापुड़ देहात प्रभारी पारस मलिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।पंकज की मौत की खबर घर पहुंचते ही परिजन और मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए।
थाना प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच के आधार पर यह गृहकलेश के कारण आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।











