कार की टक्कर से गाज़ियाबाद निवासी किसान की मौत, पत्नी गंभीर घायल

कार की टक्कर से गाज़ियाबाद निवासी किसान की मौत, पत्नी गंभीर घायल
हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र के नेशनल हाईवे- 9 पर टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से गाज़ियाबाद निवासी एक किसान की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के समय मृतक का बेटा सीआईएसएफ की ट्रेनिंग के लिए इंदौर गया हुआ था।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात गाज़ियाबाद के ग्राम आकलपुर, थाना मसूरी निवासी सतीश (50) अपनी पत्नी सुशील( 48 ) के साथ हापुड़ से घर जा रहे थे। तभी टोल के पास एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सतीश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल पत्नी सुशील को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
परिवार में मृतक सतीश के तीन बेटे सचिन , सागर 23 , निखिल 19 और बेटी नेहा 18 वर्ष हैं। बड़ा बेटा सचिन सीआरपीएफ में भर्ती हुआ है और इंदौर में ट्रेनिंग कर रहा है। हादसे की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।











