बझेड़ा कलां के आमिर राणा बने डॉक्टर, NEET में 98.81 परसेंटाइल लाकर बढ़ाया गांव का नाम

बझेड़ा कलां के आमिर राणा बने डॉक्टर, NEET में 98.81 परसेंटाइल लाकर बढ़ाया गांव का नाम
धौलाना (संजीव वशिष्ठ)। क्षेत्र के गांव बझेड़ा कलां के होनहार आमिर राणा ने NEET UG 2026 परीक्षा पास कर MBBS में प्रवेश पक्का कर लिया है। गांव के छोरे की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
वशिष्ठ चौक, धौलाना में श्री भगवान परशुराम सेवा दल ने डॉक्टर बने आमिर राणा का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
आमिर, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी वार्ड नं. 6 परवेज आलम राणा के पुत्र और वरिष्ठ समाजवादी नेता डॉ. आदिल राणा के भतीजे हैं। डॉ. आदिल राणा ने बताया कि आमिर ने NEET UG 2026 में 720 में से 570 अंक प्राप्त किए और 98.81 परसेंटाइल हासिल की।
इस शानदार सफलता पर आमिर को श्री भगवान परशुराम सेवा दल के अलावा मुस्लिम राजपूत समाज और इंडियन एलाइड हेल्थ केयर प्रोफेशनल इंस्टिट्यूट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश द्वारा भी सम्मानित किया गया।
सम्मान के बाद डॉ. आमिर राणा ने कहा, *”मेरी तमन्ना है कि मैं अपने गांव के लोगों का इलाज निशुल्क कर सकूं। इसके लिए मुझे अभी और मेहनत करनी है।”*
इस मौके पर श्री भगवान परशुराम सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य वशिष्ठ, सचिव भाष्कर पंडित, उपाध्यक्ष मुकेश प्रधान, राजेश कुमार, बंटी वत्स, वरिष्ठ पत्रकार संजीव वशिष्ठ, मुरसलीम तोमर, इमरान चौहान सहित कई लोग मौजूद रहे।











