महिला से परेशान लोगों ने लगाया फैसले के नाम पर वसूली करने का आरोप,दी तहरीर

महिला से परेशान लोगों ने लगाया फैसले के नाम पर वसूली करने का आरोप,दी तहरीर

हापुड़

थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के तीर्थ नगरी ब्रजघाट में नगर में रहने वाली महिला से परेशान लोगों ने थानें में तहरीर देते हुए फैसले के नाम पर वसूली करने का आरोप लगाया है।

दी तहरीर में कहा कि एक शातिर प्रवृत्ति की महिला आय दिन ब्रजघाट में रहने वाले किसी न किसी व्यक्ति को परेशान करती रहती है और चौकी व महिला आयोग में ले जाने की धमकी देती है ब अपने बेटा व नन्द को पुलिस अधिकारी बताती है। ओर फैसले के नाम पर पैसे की वसूली करती है। अब तक लगभग 15-20 लोगों के साथ यह कृत्य कर चुकी है। जिससे लोगों में भय बना हुआ है। व समस्त ब्रजघाट वासी इस महिला से परेशान है।व शातिर महिला के खिलाफ जांच कर कठोर कानूनी कार्यवाही करने की गुहार लगाई।

jmc
jmc
Exit mobile version