News
पशु चोर गैंग का खुलासा, पांच सदस्य गिरफ्तार, मिनी ट्रक, तंमचा बरामद

पशु चोर गैंग का खुलासा, पांच सदस्य गिरफ्तार, मिनी ट्रक, तंमचा बरामद
हापुड़(यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना हापुड़ क्षेत्र में पुलिस ने चैकिंग के दौरान पशु चोर गैंग का खुलासा करते हुए पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर मिनी ट्रक, तंमचा बरामद किया है।
सीओ सिटी वरूण मिश्रा ने बताया कि बीती रात गश्त के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध मिनी ट्रक दिखाई दिया। रोकने का इशारा करने पर वाहन में सवार युवक भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी हापुड़ के अच्छेजा निवासी अमन, मंगतू, कुलदीप, कपिल और महताब है। उनके कब्जे से एक मिनी ट्रक, एक भैंस और एक तमंचा बरामद किया है।












