ATMS College of Education Menmoms
News

हत्या व कार लूट की घटना का पुलिस ने किया खुलासा,महिला सहित दो हत्यारोपी गिरफ्तार

हापुड़।

थाना पुलिस ने हत्या व कार लूट की घटना का खुलासा करते हुए महिला सहित 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर
लूटी गई एक्सेंट कार, मृतक के दस्तावेज (एक एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) व 2 मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त कडा बरामद किया।

जानकारी के अनुसार
थाना पिलखुवा क्षेत्र के जंगल में 5 अक्टूबर को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था जिसकी शिनाख्त जयभगवान निवासी रोहिणी, दिल्ली के रूप में थी। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक दिल्ली में अपनी कार को बुकिंग पर चलाता था।

एएसपी मुकेश मिश्रा ने बताया कि
थाना पिलखुवा पुलिस द्वारा हत्या व कार लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए महिला सहित 2 अभियुक्तों राजबाला उर्फ रिया निवासी नई आबादी शाहपुर थाना मझौला जनपद मुरादाबाद व तरुण शर्मा पुत्र विनोद शर्मा निवासी ग्राम कांवी थाना पिलखुवा को एनएच 9 पर ग्राम कांवी को जाने वाले रास्ते के पास
गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे सेहत्या कर लूटी गई एक्सेंट कार, मृतक के दस्तावेज व 02 मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त कडा बरामद हुआ है।

उन्होंने बताया कि शातिर अभियुक्तों द्वारा जयभगवान की कार को दिल्ली से बुक करके लाया गया तथा रास्ते में कार को लूटने के इरादे से जयभगवान की हत्या करके उसकी एक्सेंट कार को लूट कर ले गये।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page