व्यापारियों ने शहर के बाजारों से अतिक्रमण हटाने की मांग उठाई
जिलाध्यक्ष ने शहर के बाजारों से अतिक्रमण हटाने की मांग उठाई
हापुड़-
व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सदर क्षेत्राधिकारी अनीता चौहान एवं क्षेत्राधिकारी (अपराध) दीपक चतुर्वेदी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य रूप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल की ओर से शहर के जाम एवं कांवड़ यात्रा को लेकर कई महत्वपूर्ण बातों पर व्यापक चर्चा हुई । पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष संजय कुमार डावर ने शहर के सभी बाजारों में हो रहे अतिक्रमण को हटाने की मांग की।
जिला महामंत्री दीपक बंसल ने कांवड़ यात्रा को सुगम बनाने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की।
इस अवसर पर पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल से वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित गोयल,गौरव गोयल,अमन चुग,संयुक्त व्यापार मंडल से ललित अग्रवाल,सोनू बंसल,प्रभात अग्रवाल आदि व्यापारी गण उपस्थित रहे।















