40 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

40 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी
हापुड़। थाना पिलखुवा क्षेत्र के गांव कांवि में 40 वर्षीय युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
मृतक की पहचान संजीव पुत्र गोपीचंद निवासी कांवि गांव के रूप में हुई है।
गांव वालों से मिली सूचना के बाद कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके कुछ देर बाद फील्ड यूनिट की टीम भी पहुंची और जरूरी साक्ष्य जुटाए।
पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।















