शादी का झांसा देकर पांच बच्चों के पिता ने महिला का किया शारीरिक शोषण, बीस लाख रुपए हड़पे

शादी का झांसा देकर पांच बच्चों के पिता ने महिला का किया शारीरिक शोषण, बीस लाख रुपए हड़पे
हापुड़ । थाना गढ़मुक्तेशर क्षेत्र में मुरादाबाद निवासी एक महिला ने कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति पर स्वयं को कुंवारा बताकर शादी के नाम पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी के पांच बच्चे है और आरोपी ने उसकी जमीन बिकवाने के बाद 20 लाख रुपये ठग लिए है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मुरादाबाद निवासी महिला ने बताया कि करीब तीन साल पूर्व गढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति से उसकी मुलाकात हुई। उस व्यक्ति ने स्वयं को कुंवारा बताया और उससे शादी का झांसा दिया। उसके बाद आरोपी ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बना लिए। इस दौरान आरोपी ने उसकी जमीन को बिकवा दिया। उसको बेचने से मिली 20 लाख रुपये को भी आरोपी ने अपने पास रख लिया। पीड़िता ने बताया कि जब वह उसके घर पहुंचा तो देखा कि आरोपी पहले से ही पांच बच्चे को पिता है। पीड़िता ने बताया कि इससे पूर्व ही एक अन्य महिला ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि अब उसने अपने रुपये मांगे तो आरोपी ने उसको जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।











