वीरांगना रानी दुर्गावती का सपाईयों ने मनाया बलिदान दिवस

हापुड़ ।समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर माननीय जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी आनंद गुर्जर के नेतृत्व में बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया ।
जिला अध्यक्ष ने कहा
रानी दुर्गावती भारतीय इतिहास की वह वीरांगना जिसने मुगलों के सामने नहीं झुकाया सिर
रानी दुर्गावती, गोंडवाना साम्राज्य की वीर शासिका ने 51 युद्धं में विजय प्राप्त की और अपनी मातृभूमि की रक्षा करते हुए 1564 में शहादत दी। उनका बलिदान और साहस भारतीय इतिहास में हमेशा अमर रहेगा। इस अवसर पर रानी दुर्गावती जी के चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात उनको पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी गई इस अवसर पर जिला कार्यालय पर जिला प्रवक्ता / जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष अयूब सिद्दीकी, जिला उपाध्यक्ष अख्तर मालिक, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्याम सुंदर जी, जिला अध्यक्ष महिला सभा रेशमा यादव, अभय, मुस्तकीम भाई, कामरान, अकमल, हम्माद मतीन, साकिर हुसैन, सद्दाम कुरेशी, यशी यादव, मुजाहिद चौधरी, मोहम्मद मोहसिन सलमानी, आदेश गोस्वामी , दीपिका चुग, रूबी यादव, आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे












