अवैध फैक्ट्रियों के प्रदूषण से नाबालिग युवतियां बीमार

,हापुड़।
जनपद की धौलाना तहसील क्षेत्र क्षेत्र में यूपी एसआई डीसी में ग्राम खिचरा में अवैध रूप से संचालित फैक्ट्रियों के प्रदूषण से नाबालिग युवतियां बीमार होने से अस्पताल की शरण में पहुंच गयी है। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
थाना क्षेत्र के यूपी एसआई डीसी इंडस्ट्रीज एरिया से सटे गांव शेखूपुर खिचरा में अवैध रूप से संचालित फैक्ट्रियों से निकल रहे प्रदूषण को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि यहां पिन्नी जलाकर प्लास्टिक का गुल्ला बनाने और टीवी प्लेट जलाने जैसी गतिविधियां की जा रही हैं,जिससे क्षेत्र में जहरीला धुआं फैल रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि फैक्ट्रियों से निकलने वाले धुएं के कारण कई नाबालिग युवतियों को सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत हो रही है हालत बिगडऩे पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां उनका इलाज जारी है। परिजनों के अनुसार कुछ युवतियों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
इसी प्रकरण में खिचरा निवासी नफीस अहमद की बेटी अक्शा और भांजी अनमता जो उन्हीं के घर पर आई हुई थी दोनों बच्ची बीमार बताई जा रही हैं। परिजनों का आरोप है कि प्रदूषण के कारण उनकी तबीयत गंभीर रूप से प्रभावित हुई है।
ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई,खिचरा के वर्तमान मोहम्मद चाँद प्रधान,मोहम्मद गुलफाम उर्फ बबल,शाहिद राणा,राशिद अली प्रधान, अनीस प्रधान,आसिफ राणा,आदि सैकड़ों लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे उच्चाधिकारियों से लेकर हाईकोर्ट तक मामले को लेकर जाएंगे।
जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने बताया कि सम्बन्धित अधिकारी से मामले की जांच करा कर तत्काल प्रभाव से बड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और किसी भी सूरत में अवैध को फैक्ट्रियों को चलने नहीं दिया जाएगा।












