M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

इकलौते बेटे की जहर देकर हत्या का आरोप, पिता ने CM और SP से लगाई गुहार

बहादुरगढ़ के अल्लीपुर निवासी समय सिंह का आरोप- मकान नाम न करने पर बहू और उसके परिजनों ने की साजिश, फर्जी केस में फंसाने का भी आरोप

हापुड़। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अल्लीपुर में पिता ने पुत्रवधू और उसके परिजनों पर इकलौते बेटे की जहर देकर हत्या करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। पीड़ित समय सिंह ने मुख्यमंत्री और एसपी को प्रार्थना पत्र भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।

9 महीने पहले हुई थी शादी
पीड़ित समय सिंह ने शिकायती पत्र में बताया कि उनके बेटे राजू की शादी नौ माह पहले हुई थी। बाद में पता चला कि पुत्रवधू पहले से शादीशुदा और तलाकशुदा है। उसके दो बच्चे अपने दादा के पास रहते हैं।

मकान नाम न करने पर रची साजिश
आरोप है कि 29 मई को मकान नाम न करने की बात को लेकर साजिश के तहत बेटे राजू को जहर देकर मार डाला गया। समय सिंह का कहना है कि बेटे की हत्या के बाद आरोपियों ने दबाव बनाने के लिए बहादुरगढ़ थाने में उनके और परिवार के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया।



CM-SP से निष्पक्ष जांच की मांग
पीड़ित ने मुख्यमंत्री और पुलिस अधीक्षक को भेजे पत्र में कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही उनके खिलाफ दर्ज फर्जी मुकदमे को भी खारिज किया जाए।



फिलहाल पुलिस का कहना है कि शिकायती पत्र मिला है। मामले की जांच कर तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।













Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page