कारोबारी नरेन्द्र अग्रवाल के घर डकैती मामलें में पुलिस ने 50 हजार रुपए के ईनामी बदमाश को हापुड़ में मुठभेड़ में किया ढेर, गिरोह का हुआ सफाया

कारोबारी के घर डकैती मामलें में पुलिस ने 50 हजार रुपए के ईनामी बदमाश को मुठभेड़ में किया ढेर, गिरोह का हुआ सफाया
हापुड़ (यथार्थ अग्रवाल मुन्ना)।
प्रमुख कारोबारी नरेंद्र अग्रवाल के घर पर परिजनों को बंधक बनाकर डकैती डालने वाले फरार व 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश को पुलिस ने देर रात मुठभेड़ में ढेर कर दिया। जिसके साथ ही पूरे गैंग का सफाया हो गया।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के गिरधारी नगर निवासी व प्रमुख कारोबारी नरेन्द्र अग्रवाल के घर में एक जून को हथियारबंद बदमाशों ने घुसकर परिजनों को बंधक बना लिया था। बदमाश सवा किलो सोने के आभूषण, नकदी, बाइक और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए थे।
एसपी कुंवर ज्ञान्जय सिंह ने बताया कि नगर के बुलन्दशहर रोड़ पर चैकिंग की जा रही थी तभी एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया जिसके द्वारा पुलिस को देखकर देकर भागने का प्रयास किया गया तो पुलिस पार्टी ने पीछा करते हुए मसैज फ्लैश किया तो हापुड़ देहात पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर बदमाश को ग्राम गोदी की साईड से घेर लिया दोनो तरफ से खुद को पुलिस टीम द्वारा अपने आप को घिरता देख टयूवैल की आड़ लेकर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी, आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में बदमाश गोली लगने से गंभीर रुप से घायल हुआ, जिसे उपचार हेतु सीएससी नगर भेजा गया, जहां पर चिकित्सों द्वारा बदमाश को मृत घोषित किया गया तथा मौके से एक अवैध पिस्टल मय जिन्दा व खोखा कारतूस व एक स्पलेण्डर मोटरसाइकिल बरामद हुई है एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
उन्होंने बताया कि मृतक लूट में फरार चल रहा 50 हजार रुपए का ईनामी बदमाश श्याम पुत्र वीरेन्द्र निवासी सुरजपुर थाना पटवाई जनपद रामपुर के रूप में हुई है, के रुप में हुई है, मृतक बदमाश के विरूद्ध जनपद मुरादाबाद में डैकती व गैंगस्टर एक्ट के अभियोग पंजीकृत थे।











