M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

मगरमच्छ की दहशत, तालाब किनारे बैठे दिखा; वीडियो वायरल

मगरमच्छ की दहशत, तालाब किनारे बैठे दिखा; वीडियो वायरल

एक माह से ग्रामीण लगा रहे गुहार, वन विभाग ने हाथ खड़े किए; CM पोर्टल पर शिकायत के बाद जागा प्रशासन

 हापुड़। सिम्गांभावली क्षेत्र के तालाब में पिछले एक महीने से मगरमच्छ की मौजूदगी ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। बुधवार रात तालाब के किनारे बैठे मगरमच्छ का वीडियो सामने आने के बाद दहशत और बढ़ गई है। ग्रामीणों ने वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।

बच्चों-मवेशियों को लेकर डरे ग्रामीण
ग्राम प्रधान दानिश ने बताया कि तालाब में लगातार मगरमच्छ दिखाई दे रहा है। गर्मी के कारण बच्चे और मवेशी अक्सर तालाब के पास चले जाते हैं, जिससे हादसे का डर बना रहता है। ग्रामीणों का आरोप है कि एक महीने से सूचना देने के बाद भी वन विभाग ने रेस्क्यू के लिए कोई टीम नहीं भेजी।

CM पोर्टल पर शिकायत, तब हरकत में आया विभाग
विभाग की अनदेखी से परेशान होकर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद वन विभाग ने जवाब दिया। उप निरीक्षक गौरव कुमार का कहना है कि तालाब में झाड़-झंखाड़ और सिल्ट ज्यादा है। पहले तालाब की सफाई करानी होगी, तभी मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ा जा सकेगा।



ग्रामीणों में रोष, तत्काल कार्रवाई की मांग
विभाग के इस जवाब से ग्रामीण संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि सफाई के नाम पर समय निकाला जा रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द मगरमच्छ नहीं पकड़ा गया तो वे आंदोलन करेंगे। फिलहाल पूरे गांव में दहशत का माहौल है और लोग तालाब के पास जाने से बच रहे हैं।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page