कारोबारी के घर डकैती का एक ओर 50 हजार रुपए का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, 1.98 लाख रुपए बरामद

कारोबारी के घर डकैती का एक ओर 50 हजार रुपए का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, 1.98 लाख रुपए बरामद
NBT न्यूज, हापुड़:
प्रमुख कारोबारी नरेंद्र अग्रवाल के घर पर परिजनों को बंधक बनाकर डकैती डालने वाले फरार व 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उससे लूट के 1.98 लाख रुपए व तंमचा बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के गिरधारी नगर निवासी व प्रमुख कारोबारी नरेन्द्र अग्रवाल के घर में एक जून को हथियारबंद बदमाशों ने घुसकर परिजनों को बंधक बना लिया था। बदमाश सवा किलो सोने के आभूषण, नकदी, बाइक और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए थे।
एसपी कुंवर ज्ञान्जय सिंह ने बताया कि लूट में फरार चल रहा 50 हजार रुपए का ईनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लूट के 1.98 लाख रुपए बरामद कर लिए हैं। शेष एक अन्य बदमाश की तलाश जारी है।











