मटर के बीज के 11 लाख मांगने पर व्यापारी को दी जान से मारने की धमकी

मटर के बीज के 11 लाख मांगने पर व्यापारी को दी जान से मारने की धमकी
इंद्रलोक कालोनी निवासी तरुण कंसल ने SP से की शिकायत, 5 साल से उधार; 4 लाख लौटाने के बाद बाकी रकम पर अड़ा आरोपी
हापुड़। उधार दिए मटर के बीज के 11 लाख रुपये मांगने पर आरोपी ने व्यापारी को जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़ित ने एसपी से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने मामले की जांच सीओ को सौंपी है।
5 साल पहले दिया था 15 लाख का बीज
हापुड़ देहात थाना क्षेत्र की इंद्रलोक कालोनी निवासी तरुण कंसल ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पिता नरेश कंसल ने श्यामपुर निवासी एक व्यक्ति को 5 साल पहले 15 लाख रुपये का मटर का बीज उधार दिया था।
4 लाख लौटाए, 11 लाख पर धमकी
पीड़ित के अनुसार बार-बार तकादा करने पर आरोपी ने सिर्फ 4 लाख रुपये लौटाए। बकाया 11 लाख रुपये मांगने पर आरोपी अब जान से मारने की धमकी दे रहा है।
SP ने दिए जांच के आदेश
तरुण कंसल ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रकम वापस दिलाने और सुरक्षा की गुहार लगाई है। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच क्षेत्राधिकारी को सौंप दी है। सीओ की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।











