M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

हापुड़ में उड़ीसा की किशोरी से रेप व गर्भवती होने के मामलें में दिल्ली में दर्ज हुई एफआईआर

हापुड़।

थाना हापुड़ क्षेत्र के रेलवे रोड़ पर एक कोठी में मेड के रूप में कार्य कर रही उड़ीसा निवासी नाबालिग से रेप कर गर्भवती होने के मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उड़ीसा के सुंदरगढ़ जिले निवासी एक किशोरी (17) ने बताया कि उसके माता-पिता की मौत कई साल पहले हो चुकी है। अब वह अपने मामा के वहां पर रहती है। आर्थिक तंगी के कारण वह अपनी सहेली के साथ कुछ साल पहले दिल्ली आई थी। वहां से उसको बाहरी दिल्ली मोहन गार्डन में स्थित प्लेसमेंट एजेंसी के संचालक अर्जुन और उसकी पत्नी रीता ने हापुड़ रेलवे रोड पर मयूर कोठी निवासी एक व्यापारी के यहां घरेलू सहायिका के रूप में नौकरी दिलाई।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि व्यापारी के रिश्तेदार की दुकान पर काम करने वाले विकास कुमार ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इससे वह गर्भवती हो गई।

इस पर आरोपियों ने डरा-धमकाकर पीड़िता को दिल्ली भेज दिया। उसको डिलीवरी कराने के खर्च के नाम पर तीन लाख रुपये के चेक दिए गए, लेकिन आरोपियों ने गलत चेक जारी हो जाने की बात कहकर उसका खाता ही फ्रीज करा दिया।

उसको समझौते के बहाने फिर से एक बार फिर हापुड़ बुलाया। यहां पर कुछ कागजात पर उसके हस्ताक्षर कराए गए। पीड़िता की हापुड़ पुलिस ने सुनवाई नहीं की। इस पर वह दिल्ली के थाना रनहौला में पहुंची। वहां पर एसआई कोयल को अपने

नाना के सामने घटना की जानकारी दी। दिल्ली पुलिस ने शून्य अपराध संख्या
पर प्लेसमेंट एजेंसी के संचालक अर्जुन, उसकी पत्नी रीता, उसके मकान मालिक व उनकी पत्नी एनजीओ संचालिका रेणु देवी, नौकर विकास कुमार व एक अज्ञात लोगों के खिलाफ दुष्कर्म करने, दुष्कर्म में सहयोग करने, मारपीट करने और धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करके हापुड़ कोतवाली भेज दिया गया।

एसपी ज्ञानंजय सिंह का कहना है कि मामला पुराना है, जिसकी जांच कराई जाएगी। यदि अनियमितता पाई जाती है तो कार्रवाई होगी।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page