ATMS College of Education Menmoms
News

प्लास्टिक की स्ट्रिप की फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का सामान जलकर स्वाहा, मेरठ व हापुड़ की फायरबिग्रेड की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

प्लास्टिक की स्ट्रिप की फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का सामान जलकर स्वाहा, मेरठ व हापुड़ की फायरबिग्रेड की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)

मेरठ रोड़ स्थित धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में देर रात
प्लास्टिक की स्ट्रिप की फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई । जिससे लाखों रुपए का सामान जलकर स्वाहा हो गया । मेरठ व हापुड़ की फायरबिग्रेड की गाड़ियों ने आग पर घंटों बाद कड़ी मशक्कत के काबू पाया।

जानकारी के अनुसार पिलखुवा के निवासी अंकित तायल की धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में
प्लास्टिक की स्ट्रिप बनाने वाली
उद्धव इंडस्ट्रीज किराए के भवन में संचालित थी।

फैक्ट्री मालिक अंकित तायल ने बताया कि शनिवार रात वे फैक्ट्री बंद करवाकर घर गए थे। रविवार की छुट्टी होने के कारण फैक्ट्री में लेबर नहीं आई और फैक्ट्री बंद थी।

उन्होंने बताया कि देर रात संदिग्ध में फैक्ट्री में आग लग गई। जिस कारण आग की ऊंची ऊंची लपटे देख ग्रामीणों व राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही हापुड़ व मेरठ की आधा दर्जन फायर बिग्रेड की गाड़ियां ने मौके पर पहुंच कड़ी मशक्कत के घंटों बाद आग पर काबू पाया । आग से फैक्ट्री में लाखों रुपए का नुक़सान हो गया।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

One Comment

  1. Your writing is a true testament to your expertise and dedication to your craft. I’m continually impressed by the depth of your knowledge and the clarity of your explanations. Keep up the phenomenal work!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page