M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

28वाँ भाऊराव देवरस स्मृति सेवा सम्मान समारोह 18 मार्च को ब्रह्मादेवी स्कूल में होगा आयोजित – संजय गर्ग

हापुड़।
भाऊराव देवरस सेवा न्यास, लखनऊ द्वारा इस वर्ष का 28वाँ भाऊराव देवरस स्मृति सेवा सम्मान समारोह श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर, हापुड़ में शनिवार 18 मार्च 2023 को सायं 05:30 बजे आयोजित किया जा रहा है।

इस बात की जानकारी न्यास के ट्रस्टी संजय गर्ग व कार्यक्रम के संयोजक अनिल कुमार अग्रवाल ने दी। उन्होने बताया कि इस न्यास की स्थापना समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए 1993 में लखनऊ में की गई। इस न्यास की स्थापना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक व प्रख्यात समाज सेवक भाऊराव देवरस जी की स्मृति में की गई भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी इस न्यास के संस्थापक अध्यक्ष थे। न्यास द्वारा वर्तमान में रोगियों व उनके सहायकों हेतु देशभर में पाँच विश्राम सदनों का संचालन किया जा रहा है। ये है 407 बिस्तर का एस०जी०पी०आई०लखनऊ के निकट, 142 का बिस्तर के०जी०एम०यू० लखनऊ – के निकट, 280 बिस्तर का एम्स दिल्ली के निकट, 291 बिस्तर का आई०जी०आई०एम०एस०पटना के निकट, 806 बिस्तर का एम्स झज्जर के निकट उपरोक्त के अलावा स्वास्थ्य सेवा प्रकल्प, छात्रवृत्ति योजना, महामना शिक्षण संस्थान, लखनऊ, महामना शिक्षण संस्थान बालिका लखनऊ, अक्षय सेवा देवढे नेत्र चिकित्यालय, अशोक सिंघल नेत्र चिकित्सा संस्थान, अयोध्या, समर्थ भारत एवं भारतीय संस्कृति अध्ययन केन्द्र आदि का संचालन भी किया जा रहा है।

न्यास द्वारा भाऊराव देवरस स्मृति व्याख्यान माला, पंडित प्रताप नारायण मिश्र स्मृति युवा साहित्कार सम्मान समारोह का आयोजन भी किया जाता है। वर्तमान में एम्स ऋषिकेश के निकट विश्राम सदन का निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है। न्यास प्रतिवर्ष भाऊराव देवरस स्मृति सेवा सम्मान द्वारा समाज सेवा के कार्य में लगी सामाजिक संस्थाओं व उनके कार्यकर्ताओं को सम्मानित करता आ रहा है। इस वर्ष का भाऊराव देवरस स्मृति सेवा सम्मान से आत्मनिर्भर एक चैलेंज, गुवाहाटी संस्थान के अशोक झा एवं डॉ० प्रज्ञा प्रमोद राऊत, श्रीकृष्ण शान्तिनिकेतन, नागपुर को सम्मानित किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली, मेरठ, लखनऊ आदि शहरों से लगभग 150 अतिथि व हापुड़ से लगभग 500 सम्मानित व्यक्ति भाग लेंगे।



कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पराग अभ्यंकर, अखिल भारतीय सेवा प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ रहेंगे। कार्यक्रम में सांसद राजेन्द्र अग्रवाल , केन्द्रीय मंत्री जनरल वी०के० सिंह , विधायक विजय पाल आढती व अन्य गणमान्य अतिथि भी शामिल होंगे।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page