M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

निर्माणधीन मकान में दीवार में आर-पार चढ़ा मिला 15 फीट लम्बा अजगर, मचा हड़कंप

हापुड़।

थाना धौलाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान में एक दीवार में आर-पार लटका हुआ 15 फुट लम्बा अजगर दिखाई दिया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच रेस्क्यू कर अजगर को पकड़ जंगल में छोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार धौलाना क्षेत्र में अतुल प्रधान के
एक नवनिर्मित मकान में एक
अजगर सीढ़ियों पर चढ़ता हुआ दिखा।

समाजसेवी फुरकान चौधरी ने बताया कि अतुल प्रधान के नवनिर्मित मकान के पास से गुजर रहे एक बच्चे ने इसे देखा। बच्चे ने टॉर्च जलाकर देखा तो अजगर सीढ़ियों के सहारे छत की ओर जा रहा था।

बच्चे ने तुरंत फुरकान चौधरी को इसकी सूचना दी। इसके बाद यूसुफ चौधरी ने अजगर को पकड़ने के लिए डायल 112 और वन विभाग को सूचित किया।

सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने अजगर को देखने के लिए जमा भीड़ को हटाया और वन विभाग की टीम को बुलाया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच अजगर को पकड़ जंगल में छोड़ दिया।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page