ATMS College of Education Menmoms
News

क्षेत्र में फिर दिखा तेंदुआ, वीडियो वायरल, ग्रामीणों में दहशत 

क्षेत्र में फिर दिखा तेंदुआ, वीडियो वायरल, ग्रामीणों में दहशत
, हापुड़।
थाना सिम्भावली क्षेत्र में एक बार फिर तेंदुआ दिखाई दिए जाने से ग्रामीणों में दहशत फ़ैल गई। तेंदुआ के नहर की पटरी पर घूमने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार  सिंभावली  क्षेत्र के डिबाई गांव में एक व्यक्ति कार से नहर की पटरी के निकट जा रहा था। उसी समय एक खेत से निकलकर तेंदुआ डिबाई मार्ग के पास नहर किनारे कुछ देर तक दिखाई दिया और फिर ईंख के खेत की ओर भाग गया। जिसकी कार सवार ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
ग्रामीणों ने यह भी बताया कि पहले भी इस क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी देखने को मिली थी। इस समय कांवड़ यात्रा के दौरान यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल यात्रा करते हैं। जिससे उनकी सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया है।
 जिला प्रशासन और वन विभाग मिलकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध कर रहे हैं।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page