हापुड़ में बंदरों का आंतक, महिला पर हमला कर बंदरों ने किया घायल, वीडियो वायरल

हापुड़।
जिलें में बंदरों व कुत्तों का आंतक रूकने का नाम ही नहीं ले रहा है। बंदरों के झुंड ने पिलखुआ में एक महिला पर धावा बोलकर उन्हें घायल कर दिया।जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पिलखुवा क्षेत्र के एक मौहल्ले के वीडियो में घर के बाहर बंदरों का बड़ा झुंड बैठा दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं, सड़क से गुजर रहे लोगों पर बंदरों के झपट्टा मारने की बात भी सामने आ रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बंदरों के कारण बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। कई मोहल्लों में लोग छतों पर कपड़े सुखाने तक से डर रहे हैं। सुबह और शाम के समय बंदरों के झुंड गलियों और मकानों की छतों पर घूमते दिखाई देते हैं। लोगों का आरोप है कि कई बार बंदर खानेपीने का सामान भी छीन ले जाते हैं। वीडियो प्रसारित होने के बाद लोगों ने नगर पालिका और संबंधित विभाग से बंदरों को पकड़वाने की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। ईओ इंद्रपाल सिंह ने बताया कि बंदरों की समस्या को गंभीरता से लिया जा रहा है। संबंधित विभाग को सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।












Anyone got the slotvip link? Oh, here it is! The link gets you right where you need to be. Enjoy! slotvip link
H2 Club? Been there! Good atmosphere, decent drinks, and the games are usually pretty good. Nothing like a Saturday night with a few friends to relax and take to the felt. Yeah, I would go again! h2 club
Tez 888, same as tez888, I suppose? Hockey action! If you are up for it, so am I! Sign me up for the next big match with all the bets up for grabs! tez 888