निर्माणधीन मकान की तीसरी मंजिल की बाउंड्री बराबर वाले मकान के टीन शेड पर गिरी, बुजुर्ग महिला सहित पांच बच्चें बाल बाल बचे, घर का सारा सामान टूटा

निर्माणधीन मकान की तीसरी मंजिल की बाउंड्री बराबर वाले मकान के टीन शेड पर गिरी, बुजुर्ग महिला सहित पांच बच्चें बाल बाल बचे, घर का सारा सामान टूटा
हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र के दिल्ली रोड़ स्थित एक मौहल्ले में सोमवार सुबह एक निर्माणधीन मकान की तीसरी मंजिल की बाउंड्री बराबर वाले मकान के टीन शेड पर गिर गई, जिससे मौके पर मौजूद
बुजुर्ग महिला सहित पांच बच्चें बाल बाल बच गए। घटना से घर का सारा सामान टूट गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के एस एस वी इंटर कॉलेज के सामने अर्जुन नगर मौहल्ले की गली नं तीन में बुजुर्ग महिला मधुबाला का मकान स्थित हैं।
पीड़िता के अनुसार उनके बराबर में निर्माणाधीन तीन मंजिला मकान बन रहा है। जहां सोमवार सुबह राजमिस्त्री मकान की बाउंड्री व प्लास्टर कर रहे थे कि अचानक मकान की बाउंड्री उनके मकान के चौक में लगे टीन शेड पर गिर गई, जिससे टीन शेड व मलबा नीचे गिर गया,जिसकी चपेट में आने से वाशिग मशीन , व अन्य घरेलू सामान टूट गए।
उन्होंने बताया कि घटना के समय परिवार के बच्चें मोहित ,
लक्षिता , युवराज व युग और वे खुद मौजूद थी, घटना में टीन शेड टूटकर नीचे आ गिरा, जिससे वे और बच्चें बाल बाल बच गए।
तेज आवाज सुनकर आसपास के पड़ोसी आ गए और परिवार का हाल चाल जानकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच की ।
थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने मकान मालिक को सावधानी से कार्य करवाने की हिदायत दी और घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।












