हापुड़ में चल रहा था lPL सट्टा, तीन सटोरिए गिरफ्तार, तीन फरार, शहर के सट्टा माफिया बाहर से बैठकर चला रहे हैं गैंग

हापुड़ में चल रहा था lPL सट्टा,
तीन सटोरिए गिरफ्तार, तीन फरार, शहर के सट्टा माफिया बाहर से बैठकर चला रहे हैं गैंग
हापुड़। जिलें में मैंच के सट्टा माफियाओं द्वारा lPL सट्टा अपने गुर्गों द्वारा चलाया जा रहा है। हापुड़ पुलिस ने छापेमारी कर तीन सटोरियों को गिरफ्तार कर नगदी व मोबाइल बरामद किए, जबकि तीन सटोरिए फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार हापुड़ में बड़े पैमाने पर मैच में करोड़ों रुपए का सट्टा लगाया जाता है। सट्टा माफिया शहर से बाहर रहकर अपने गुर्गों के द्वारा सट्टे का संचालन कर रहे हैं।
बीती रात शहर कोतवाल विनोद पांडेय ने कोठीगेट पर कुछ सटोरिए सट्टा लगा रहे थे। जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि पकड़े गए आरोपी स्वर्ग आश्रम रोड स्थित मोहल्ला इंद्रलोक कॉलोनी निवासी पंकज, रेलवे रोड स्थित मोहल्ला शिवपुरी निवासी मनोज गोयल
व मोहल्ला छज्जूपुरा गोल मार्केट निवासी राघव हैं। इनके अलावा फरार होने वाले आरोपियों में स्वर्ग आश्रम रोड स्थित मोहल्ला त्यागीनगर निवासी अनुज त्यागी, गांव सादिकपुर निवासी शहदेव शास्त्री व मोहल्ला शिवपुरी निवासी सोनू हैं। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पुलिस द्वारा सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने से इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों में अफरा तफरी मच गई। सूत्र बताते हैं कि कुछ बड़े सटोरिए जो शहर से बाहर है वह यहां अपने गुर्गों से पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्रवाई करने के बारे में जानकारी लेने लग गए थे।आईपीएल मैच में सट्टा लगवाने वाले गिरोह एक मोबाइल एप के माध्यम से स्कोर चिह्नित कर लोगों से सट्टा लगवाता देव
बता दें कि पहले सट्टा खेलने वाले लोग अपने घर आदि पर बैठकर यह धंधा चला थे। जो कि अब शहर के होटलों में कमरे किराये पर लेकर इस धंधे को चलाते हैं। होटल संचालकों को भी इसकी जानकारी होने की बात सामने आ रही है। कार्रवाई के डर से इनमें भी हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अवैध सट्टा कारोबार से जुड़े सभी की जानकारी जुटा रही है।











