हापुड़ डिपो को मिली पांच बसें, अब हापुड़ से प्रतिदिन मिलेगी मोदीनगर-हापुड़ से मथुरा के लिए रोडवेज बस

हापुड़ डिपो को मिली पांच बसें, अब हापुड़ से प्रतिदिन मिलेगी मोदीनगर-हापुड़ से मथुरा के लिए रोडवेज बस
हापुड़। रोडवेज के हापुड़ डिपो ने मथुरा के लिए अब प्रतिदिन बस सेवा शुरू कर दी है। यह बस मोदीनगर से चलकर हापुड़ पहुंचेगी और फिर मथुरा के लिए रवाना होगी।
हापुड़ डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सतीश कुमार ने बताया कि यह बस प्रतिदिन सुबह 6 बजे मोदीनगर बस अड्डे से चलकर सुबह 7.45 पर हापुड़ पहुंचेगी। यहां से मथुरा के लिए रवाना होगी। इस बस में मथुरा तक का किराया प्रति सवारी 277 रू रखा गया है। इस बस के चालू हो जाने मथुरा-वंृदावन जाने वाले लोगों को अब जाने व आने में काफी सुविधा हो सकेगी। बतां दे कि हापुड़ से काफी लोग वृंदावन-मथुरा जाते है। हापुड़ से सीधी बस न होने के कारण यात्रियों को बसों को बदल-बदल कर जाना पड़ता है अथवा घंटों इंतजार करना पड़ता था। लेकिन अब यह बस सेवा शुरू हो गई है तो यात्री हापुड़ से बैठकर आसानी से यात्रा कर सकेंगे। इसके अलावा हापुड़ से हरिद्वार के लिए प्रतिदिन सुबह 6 बजे रेलवे स्टेशन हापुड़ से रोडवेज बस का संचालन काफी समय से किया जा रहा है।
उधर रोडवेज के स्थानीय हापुड़ डिपो को पांच नई बसें मिल गई हैं। ये बसें हापुड़ से कालागढ़ रुट पर संचालित होंगी। रुटों पर नई बसों के संचालित होने से राजस्व में वृद्धि होगी।
हापुड़ डिपो द्वारा विभिन्न रुटों पर 130 बसें संचालित हैं। इनमें कई रुटों पर बसों की कमी चल रही है। जिसके संबंध में समय-समय पर डिपो के अधिकारी रोडवेज मुख्यालय को डिमांड भेजते हैं। जिसके चलते अब डिपो को पांच नई रोडवेज बसें मिल गई हैं। ये रोडवेज बसें हापुड़ से कालागढ़ जाने वाले रुट पर संचालित होंगी क्योंकि उक्त रुट पर बसों की कांफी कमी चल रही है।











