News
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोपी गिरफ्तार
हापुड़ । थाना हापुड़ क्षेत्र निवासी एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई, जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार हापुड़ निवासी एक युवक ने अपनी फेसबुक पर एक विवादित पोस्ट डाली थी, जो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि मामले में पुलिस ने आरोपी हापुड़ की टीचर्स कॉलोनी निवासी प्रशांत बौद्ध को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।











