News
घर में हुई चोरी का खुलासा : दो चोर गिरफ्तार, माल बरामद

घर में हुई चोरी का खुलासा : दो चोर गिरफ्तार, माल बरामद
हापुड़ (यथार्थ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना पिलखुवा क्षेत्र में एक घर में हुई लाखों रूपए के सामान की चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जें से चोरी के जेवरात बरामद किए।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा क्षेत्र के अशोकनगर मौहल्लें में चोरों ने एक घर में घुसकर लाखों रुपए के जेवरात व सामान चोरी कर फरार हो गए थे।
सीओ अनिता चौहान ने बताया कि चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने पिलखुवा निवासी करन और हिमांशु को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया है।











