एआरटीओ ने दो बसों व 5 एम्बुलेंस को सस्पेंड किया

हापुड़।
जिले में दो दिवसीय स्पेशल चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें दो बसों व 5 एम्बुलेंस को सस्पेंड किया गया। अधिकारियों द्वारा वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देकर नियमों का पालन करने की अपील भी की।
शासन के निर्देश पर गत 21 व 22 मई को विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें यातायात क्षेत्राधिकारी राहुल यादव,सहायक सम्भागीय अधिकारी रमेश चंद चौबे,यात्रीकर अधिकारी आशुतोष उपाध्याय,ट्रैफिक इंस्पेक्टर नरेश कुमार,ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने प्रतिभाग किया।
एआरटीओ प्रवर्तन रमेश चंद चौबे ने बताया कि इस अभियान में हापुड़ और गढ़मुक्तेश्वर एरिया में अलग-अलग जगहों पर वाहनों की चेकिंग की। जिसमें 5 बसों की चेकिंग की,02 गैर-कानूनी तरीके से चलाई जा रही बसों को सस्पेंड किया गया,5 एंबुलेंस को फिटनेस,परमिट, इंश्योरेंस और पॉल्यूशन सर्टिफिकेट कैंसिल होने की वजह से सस्पेंड किया गया,04 ड्राइवर नशे में गाड़ी चलाते हुए पकड़े गए और दूसरे चार्ज जैसे हेलमेट,सीटबेल्ट का इस्तेमाल न करना, मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना, रोड साइड, मालवाहक गाडिय़ों में ओवर लोडिंग और मालवाहक गाडिय़ों में रूट परमिट आदि के खिलाफ प्रवर्तन की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। ऐसे वाहनों के खिलाफ आगे भी सघन चेकिंग अभियान चलाकर एनफोर्समेंट की कार्रवाई की जाएगी।











