News
सट्टा खेलते सात सटोरिए गिरफ्तार, नगदी व मोबाइल बरामद

सट्टा खेलते सात सटोरिए गिरफ्तार, नगदी व मोबाइल बरामद
एनबीटी न्यूज,हापुड़।
थाना सिम्भावली पुलिस ने सट्टा खेलते हुए सात सटोरियों को गिरफ्तार कर 23 हजार रुपए नकदी, मोबाइल फोन व सट्टा पर्चा आदि बरामद की।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने चैकिंग के दौरान सट्टा खेलते हुए सात सटोरियों सिम्भावली निवासी नदीम, दीन मौहम्मद, तरीकत, शहजाद व बाबूगढ़ निवासी रामवीर, आकाश व गढ़ निवासी मुन्ने को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से 33 हजार रुपए नकदी, मोबाइल फोन व सट्टा पर्चा आदि बरामद हुआ है।











