पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रितिक बाल्मीकि के परिजनों को दी आर्थिक मदद

हापुड़ । गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र ग्राम कल्याणपुर में 6 मई 2026 रात में रितिक वाल्मीकि पुत्र जोगिंदर वाल्मीकि की तलवार मारकर हत्या कर दी गई थी।इस प्रकरण में हापुड़ ज़िले के समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पियूष बाबा वाल्मीकि द्वारा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को अवगत कराया गया।इस घटना का संज्ञान लेकर पीड़ित परिवार से मिलने के लिए लखनऊ बुलाया।कल दिनांक 26 मई 2026 को पियूष बाबा वाल्मीकि ने पीड़ित परिवार को साथ लखनऊ ले जाकर समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाक़ात कराई गयी ।अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार से मुलाक़ात कर सांत्वना दी एवं परिवार को आर्थिक मदद करते हुए इस दुख की घड़ी में समाजवादी पार्टी का परिवार के साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया।
समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पियूष बाबा वाल्मीकि ने बताया कि विगत दिनों गढ़ के कल्याणपुर गाँव में शराब के नशे घर के बाहर खड़े होकर परिवार को गाली देने का विरोध करने पर पड़ोस में रहने वाले युवक ने रीतिक वाल्मीकि पुत्र जोगिंदर कुमार की तलवार मारकर निर्मम हत्या कर दी थी।पीड़ित परिवार की योगी सरकार की तरफ़ से किसी भी प्रकार की सहायता नहीं मिली लेकिन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अवगत कराने पर उन्होंने पीड़ित परिवार को मिलने बुलाया और साथ ही परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की ।इसके लिए प्रदेश का वाल्मीकि समाज एवं सफ़ाई कर्मचारी वर्ग समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी का आभार एवं धन्यवाद प्रकट करता है।साथ में रोहित पारचा,कुनाल वाल्मीकि,सतीश वाल्मीकि एवं अमर वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।











