संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत,दहेज हत्या का आरोप, एफआईआर दर्ज

हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र के ग्राम बदनौली की मढैया में एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतका के मायका वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।
जानकारी के अनुसार मुरादाबाद जनपद के ठाकुरद्वारा के मानवाला निवासी शिवानी की शादी गांव बदनौली की मढैया निवासी राजन के साथ करीब तीन साल पहले हुई थी। राजन बैंड बाजे में काम करता है। सोमवार को शिवानी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।
मृतका के भाई करण ने इसकी सूचना पुलिस को देते हुए दहेज हत्या का आरोप लगाया। वही पुलिस के अनुसार मृतका के ससुराल पक्ष के लोगों का कहना था कि वह काफी दिनों से बीमार चल रही थी और मेरठ मेडिकल में उसका उपचार चल रहा था। जबकि मृतका के परिजन नेदहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है











