HapurNewsUttar Pradesh
बेड पर संदिग्ध हालत में युवक का शव बरामद, विवाद होने पर पत्नी चली गई थी मायके

हापुड़।
थाना सिम्भावली क्षेत्र के एक मकान में एक व्यक्ति का सड़ा हुआ चार दिन पुराना शव पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
जानकारी के अनुसार सिंभावली क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी हरीश शर्मा (35) अपनी पत्नी व बच्चे के साथ रहते थे। गृहक्लेश के चलते पत्नी दो सप्ताह पूर्व बेटे को लेकर मायके चली गई थी। देर शाम पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़कर देखा,तो हरीश का शव बेड पर पड़ा हुआ था।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि शव के पास चार शराब के पव्वे भी मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी।











