ATMS College of Education Menmoms
News

महिला से रेप कर बनाई वीडियो, ब्लैकमेलिंग कर की ठगी


हापुड़।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक महिला के साथ उसके ही गांव में रहने वाले पड़ोसी ने दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना ली। आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए आरोपी निरंतर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान आरोपी ने उससे लाखों रुपये कीमत के जेवर भी ठग लिए। आरोप है कि अब जेवर मांगने पर आरोपी ने उसके और उसके बच्चे के साथ मारपीट कर दी।
गांव की रहने वाली एक महिला ने पुलिस अधिकारी को शिकायती पत्र भेजते हुए बताया कि तीन साल पूर्व पड़ोसी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। उसी समय आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो को भी बना लिया। पीड़िता का आरोप है कि उस वीडियो को दिखाकर वह उसको ब्लैकमैल करते हुए निंरतर दुष्कर्म करने लगा। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने पिछले दिनों उसको डराकर उसके सोने के कान के झूमके ,अगूठी,टीका, चैन , चादी की पाजेब आदि आभूषण भी ले लिए। पीड़िता ने बताया कि चार दिन पूर्व वह आरोपी के पास अपने जेवर लेने के लिए गई तो आरोपी ने अपने परिजन के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page