M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

श्रीमती कमला अग्रवाल पब्लिक स्कूल  में ग्रेजुएशन सेरेमनी समारोह आयोजित

हापुड़। श्रीमती कमला अग्रवाल पब्लिक स्कूल मेरठ रोड़ हापुड़ स्थित विद्यालय में ग्रेजुएशन सेरेमनी समारोह का आयोजन हर्ष उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का आरंभ नर्सरी कक्षा के बच्चों ने बहुत ही सुंदर नित्य प्रस्तुत करके किया तत्पश्चात नर्सरी से यूकेजी का परीक्षा फल घोषित हुआ जिसमें कक्षा नर्सरी से कक्षा यूकेजी के प्रथम ,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले नन्हे मुन्ने बच्चों को पुरस्कृत किया गया । वहीं दूसरी तरफ L.K.G के बच्चों ने ग्रुप डांस का प्रदर्शन कर सबका मन मोह लिया। कक्षा तीन की वैष्णवी और मानवी ने भी विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों के लिए आनंदमय नृत्य प्रस्तुत किया । विद्यालय के डायरेक्टर सुनील कांत आलू वाले ने कहा कि यह ग्रेजुएशन सेरेमनी बच्चों में हौसलों को बुलंद करने और उनके अगले पड़ाव में प्रवेश करने का एहसास करवाने के मकसद से करवाई गई है । विद्यालय के प्रधानाचार्या विमला पाल ने भी बच्चों को शुभ आशीष दी और हमें बताया कि इस तरह की समागम से बच्चों में आत्मविश्वास पैदा होता है जो उन्हें जिंदगी में आगे बढ़कर सफलता प्राप्त करने में उनकी मदद करता है अंत में यूकेजी के बच्चों द्वारा नित्य प्रस्तुत किया गया वे उन्हीं के अभिभावकों द्वारा उन्हें उपहार दिलाया गए जिससे सभी अभिभावकों के मन में खुशी की लहर दौड़ गई।

    कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के निर्देशक सुनील कांत अहलूवालिया प्रधानाचार्या विमला पाल, प्रधानाचार्या पारुल शर्मा ,मैनेजर एडमिन बृजमोहन गुप्ता ,मैनेजर स्टेट नरेश अग्रवाल ने सभी बच्चों को शुभ आशीष दी और कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यापक अध्यापिकाओं को बधाई दी। समस्त विद्यालय प्रांगण खुशी से ओत-प्रोत होता नजर आया।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page