डीएम व एसपी ने किया कांवड मार्गों का निरीक्षण , चेजिंग रूम की साफ सफाई निरंतर कराई जाये:कविता

डीएम व एसपी ने किया कांवड मार्गों का निरीक्षण
, चेजिंग रूम की साफ सफाई निरंतर कराई जाये:कविता
हापुड़-
कावड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ जनपद में प्रमुख कावड़ मार्गों का संयुक्त निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
डीएम कविता मीना व एसपी कुंवर ज्ञानेजय सिंह ने कावडिय़ों के रुकने,ठहरने,जलपान और स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था का जायजा लेकर सम्बंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये। कि कावड़ मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से निगरानी की जाए। कावड़ यात्रा के दौरान डायवर्जन प्लान सख्ती से लागू किया जाए। भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाए। मार्ग में जगह-जगह प्राथमिक उपचार केंद्र, बाइक एंबुलेंस और पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा लगाए जा रहे सेवा शिविरों में बिजली,शौचालय और प्रकाश की समुचित व्यवस्था की जाए। लाउडस्पीकर और बैनरों के माध्यम से कावडिय़ों को यातायात नियमों और आपातकालीन नंबर डायल 112 की जानकारी दी जाए।
जिलाधिकारी कविता मीना ने कहा कि कावडिय़ों की सुविधा और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि किसी भी श्रद्धालु को कोई असुविधा न हो।
वहीं एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित गश्त की जाए। आमजन से अपील कि वे कावड़ यात्रा के दौरान सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।















