शादी का झांसा देकर रेप के आरोप में फरार चल रहे दरोगा गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर रेप के आरोप में फरार चल रहे दरोगा गिरफ्तार

हापुड़।

थाना कपूरपुर में तैनात एक दरोगा पर महिला ने रेप के आरोप में एफआईआर दर्ज होने के बाद से फरार चल रहे दरोगा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार थाना कपुरपुर में तैनात एक दरोगा नागसेन आंनद पर एक महिला ने प्यार के झांसे में फंसाकर शादी करने की बात कहकर अलग अलग स्थानों पर एक साल तक शव शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से इंकार कर दिया था। पीड़िता ने दो माह पूर्व एसपी के आदेश पर महिला थानें में एफआईआर दर्ज करवाई थी, परन्तु दरोगा की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी।

महिला थानाध्यक्ष अरुणा राय ने बताया कि जालौन के ग्राम ताहरपु निवासी दरोगा नागसेन आंनद को हरदोई से गिरफ्तार कर लिया।

 

Exit mobile version