शराबी पति पर घर में घुसकर गोली चलाने का प्रयास का आरोप, एफआईआर दर्ज

शराबी पति पर घर में घुसकर गोली चलाने का प्रयास का आरोप, एफआईआर दर्ज
हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र निवासी एक महिला नै अपने शराबी पति पर घर में घुसकर तंमचे से गोली चलाने के प्रयास का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।
बुलंदशहर के गांव नगला कटक निवासी पूजा ने बताया कि वर्ष 2014 को उनकी शादी कुचेसर रोड चौपला निवासी संजीव कुमार के साथ हुई थी और अब उनके तीन बच्चे हैं। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति शराब पीकर उनके साथ मारपीट करने लगा।
पति की शिकायत करने पर ससुर सत्यवान, सास कृष्णा देवी, देवर ललित व मोनू भी उन्हें बेरहमी से पीटते। कुछ
समय पहले आरोपियों ने मारपीट कर उन्हें तीन बच्चों को साथ घर से निकाल दिया। इसके बाद वह अपने बच्चों को लेकर एक किराये के मकान में रहने लगीं। इस पर पति उनके मकान पर आकर आए दिन उनके साथ मारपीट करता। विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज कर उनके मायके वालों को भी जान से मारने की धमकी देता।
12 मार्च की रात करीब दस बजे पति ने उनके कमरे में आकर तमंचे से उनपर गोली चलाने का प्रयास किया लेकिन गोली नहीं चली। इसके बाद आरोपी यहां से भाग गया। उन्हें व उनके बच्चों को आरोपी से जान का खतरा बना हुआ है।
महिला थाना प्रभारी निरीक्षक अरूणा राय ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।











