व्रत में कुट्टू की पकोड़ी खाने से आधा दर्जन लोगों को हुआ फूड प्वाइजनिंग, अस्पताल में भर्ती

व्रत में कुट्टू की पकोड़ी खाने से आधा दर्जन लोगों को हुआ फूड प्वाइजनिंग, अस्पताल में भर्ती
हापुड़ । थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में नवरात्रि के व्रत में कुट्टू की पकोड़ी खाने से कई लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव भदस्याना निवासी ध्रुव तथा बहादुरगढ़ निवासी इंद्रपाल व उनकी पत्नी गुड़िया, शिवकुमार व उनकी पत्नी, सुनील और अंशिका ने व्रत के दौरान पकोड़ी का सेवन किया था। पकोड़ी खाने के कुछ ही देर बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें उल्टी, घबराहट व बेचैनी की शिकायत – होने लगी। अचानक एक साथ कई – लोगों की हालत बिगड़ने से परिजनों में हड़कंप मच गया। सभी को तुरंत – स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। समय रहते इलाज मिलने से सभी की हालत में धीरे-धीरे सुधार हुआ और कुछ देर बाद सभी लोग सामान्य गए।
चिकित्सकों के अनुसार खराब या बासी खाद्य पदार्थ के सेवन से इस प्रकार की समस्या हो सकती है।











