News
लाखों रुपए के जेवरात व नगदी से भरा बैंग ई-रिक्शा में छूटा, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना हापुड़ क्षेत्र में पिलखुवा से स्याना जा रही एक महिला का लाखों रुपए के जेवरात व नगदी से भरा बैंग ई-रिक्शा में छूट गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
जानकारी के पिलखुवा में दहेपा पुलिया से स्याना निवासी मोहसीना अपने परिजनों के साथ ई-रिक्शा में सवार होकर शुक्रवार को हापुड़ पहुंची थी , जहां वह तहसील पर उतर गई। पीड़िता ने बताया कि उसका एक बैग ई-रिक्शा में छूट गया और उसमें लाखों रुपए के जेवरात व नगदी थी। ई-रिक्शा चालक ने उन्हें उतार दिया और ऑटो में बैठा दिया।बाद में उन्हें बैग का ध्यान आया। उन्होंने पुलिस से बैग बरामद करने की मांग की।











